Advertisements
UPSC CAPF Syllabus 2022

UPSC CAPF Syllabus 2022 : UPSC ने जारी किया CAPF सहायक कमांडेंट का सिलेबस

Advertisements

UPSC CAPF Syllabus 2022 :- संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) के द्वारा CAPF AC Recruitment 2022 भर्ती करवाई जा रही है। इसके लिए UPSC के द्वारा ऑनलाइन फॉर्म भी भरवा लिए गए है। UPSC ने हाल ही में घोषणा करते हुए यह जानकारी दी कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के लिए CAPF AC Recruitment 2022 के लिए होने वाली लिखित परीक्षा  का आयोजन 07 अगस्त 2022 करवाया जा रहा है।

इस आर्टिकल में हमारे द्वारा UPSC CAPF भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा का परीक्षा प्रारूप (Exam Patter) व UPSC CAPF Syllabus 2022 पाठ्यक्रम (Syllabus) के बारे में चर्चा की जा रही है। UPSC के द्वारा CAPF भर्ती को मुख्य रूप से लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और PET जैसे चरणों में विभाजित किया गया है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में दो पेपर आयोजित करवाए जाते हैं। पदों पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन सभी चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन व मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

उम्मीदवार जो इस भर्ती का काफी समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, वे हमारे द्वारा प्रदान किये गए UPSC CAPF Syllabus 2022 के अनुसार UPSC CAPF भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते है और अपने चयनित होने की संभावना को बढ़ा सकते है।

Contents

Check Previous Articles :-

Coal India Limited Recruitment 2022 मैनेजमेंट ट्रेनी के 1050 पदों पर हो रही है भर्ती
IDBI Bank Recruitment 2022 विशेषज्ञ अधिकारी के 226 पदों पर भर्ती शुरू
HPCL Recruitment 2022 हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन

UPSC CAPF Syllabus 2022

UPSC के द्वारा UPSC CAPF Recruitment 2022 के लिए 20 अप्रैल 2022 से 10 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन भरवाए गए थे। जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन भरा था, उन्हें लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जायेगा। सहायक कमांडेंट पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। UPSC के द्वारा UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2022 के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जायेगा :-

  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • शारीरिक टेस्ट (Physical Test)
  • साक्षात्कार (Interview)
ExamUPSC CAPF Assistant Commandant Exam
AuthorityUnion Public Service Commission (UPSC)
Selection Process Steps03 Steps
First Step
  1. Paper-I : General Ability and Intelligence (Objective)
  2. Paper-II : General Studies, Essay and Comprehension (descriptive)
Second StepPhysical Test
Third StepPersonal Interview
Exam Date07 August 2022

UPSC CAPF Exam Pattern 2022

UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2022 के लिए लिखित परीक्षा (Written Exam) पहला चरण है। इस पहले चरण में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ही शारीरिक टेस्ट (Physical Test) व इंटरव्यू (Interview) के लिए बुलाया जायेगा। लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को भर्ती के लिए शार्ट लिस्ट किया जायेगा। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में मेरिट लिस्ट के आधार पर ही शार्ट लिस्ट किया जायेगा।

UPSC CAPF भर्ती परीक्षा पहले से निर्धारित प्रारूप के आधार पर आयोजित की जाएगी। UPSC CAPF Exam Pattern 2022 संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा पहले ही जारी कर दिया गया है। जिसकी जानकारी हमारे द्वारा निचे प्रदान की गई है :-

  • UPSC CAPF Recruitment 2022 के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के अंतर्गत पेपर I व पेपर II दोनों ही द्विभाषी होंगे यानि की दोनों पेपर हिंदी व इंग्लिश भाषा में पूछे जायेंगे।
  • Paper I की समय सीमा 02 घंटे, जबकि Paper II की समयावधि 03 घंटे रखी गई है।
  • पेपर प्रथम में पूछे गए समस्त प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे, जबकि पेपर द्वित्य वर्णात्मक (Descriptive) होगा।
  • Paper I में ऋणात्मक अंकन भी किया जायेगा। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक काटे जायेंगे।
  • Paper II में उन्ही उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा, जो की Paper I में उत्तीर्ण होंगे तथा जिनका चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जायेगा।
Paper NameSubjectsQuestionsMarksTime
Paper IGeneral and Mental Ability1252502 Hours
Paper IIGeneral Studies, Essay and Comprehension72003 Hours

UPSC CAPF Syllabus 2022 for Paper 1

Advertisements

UPSC CAPF भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के अधीन 02 पेपर आयोजित किये जायेंगे। दोनों पेपर में अलग अलग विषय सम्मलित किये गए है  और दोनों पेपर का फॉर्मेट भी अलग अलग रखा गया है। जहाँ प्रथम पेपर ऑब्जेक्टिव, वहीँ पेपर II वर्णात्मक प्रारूप में होगा। UPSC CAPF Paper I में जो विषय सम्मलित किये गए है वो है-General Ability & Intelligence, वहीं पेपर II में General Studies Essay & Comprehension. प्रथम पेपर 250 अंकों का जबकि Paper II 200 अंकों का होगा। दोनों पेपर को मिला कर 450 अंक हो जाते है। इस आर्टिकल में हमारे द्वारा लिखित परीक्षा के लिए जरूरी पाठ्यक्रम पर चर्चा की गई है।

इस आर्टिकल में निचे दोनों पेपर के लिए समस्त पाठ्यक्रम को विस्तारपूर्वक बताया गया है। इस पाठ्यक्रम के आधार पर अभ्यर्थी आसानी से अपनी तैयारी कर सकता है और भर्ती के लिए चयनित हो सकता है। UPSC CAPF Syllabus 2022 के पेपर-I के लिए पाठ्यक्रम निम्नानुसार है:-

Paper 1: General Ability & Intelligence

UPSC के द्वारा CAPF Assistant Commandant के लिए होने वाले Paper-I में सामान्य मानसिक क्षमता, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स, भारतीय राजनीति, भारतीय इतिहास, भारत और विश्व भूगोल आदि विषय सम्मलित किये गए है। इन्ही विषयों पर Paper-I में प्रश्न पूछे जायेंगे। UPSC CAPF AC Paper I के लिए सेक्शन वाइज UPSC CAPF Syllabus 2022 निम्नानुसार है :-

General Mental Ability

UPSC CAPF पेपर-I में ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर I के General Mental Ability सेक्शन में जो टॉपिक्स सम्मलित है और जिनमे से प्रश्न पूछे जायेंगे वो निम्नानुसार है :-

  • तार्किक विचार (Logical Reasoning)
  • मात्रात्मक रूझान (Quantitative Aptitude)
  • संख्यात्मक क्षमता (Numerical Ability)
  • डेटा व्याख्या (Data Interpretation)

General Science

  1. सामान्य जागरूकता (General Awareness)
  2. वैज्ञानिक स्वभाव (Scientific Temper)
  3. वैज्ञानिक घटना की समझ और प्रशंसा (Comprehension & Appreciation of Scientific Phenomena)
  4. सूचान प्रौद्योगिकी (Information Technology)
  5. जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology)
  6. पर्यावरण विज्ञान (Environmental Science)

Current Affairs

Current Affairs सेक्शन में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय के मह्त्वपूर्ण विषयों पर प्रश्न पूछे जायेंगे। जो की निम्नानुसार है :-

  1. संस्कृति (Culture)
  2. संगीत (Music)
  3. कला (Art)
  4. साहित्य (Literature)
  5. खेल (Sports)
  6. शासन (Governance)
  7. सामाजिक और विकासात्मक मुद्दे (Societal & Developmental Issues)
  8. उद्योग (Industry)
  9. व्यवसाय (Business)
  10. भूमंडलीकरण (Globalization)

Indian Politics

  1. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था (Indian political system)
  2. भारत का संविधान (Constitution of India)
  3. सामाजिक व्यवस्था और लोक प्रशासन (Social Systems & Public Administration)
  4. भारत में आर्थिक विकास (Economic Development in India)
  5. क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दे (Regional & International Security Issues)
  6. मानवाधिकार और उसके संकेतक (Human Rights & its indicators)

Indian History

  1. भारतीय इतिहास, संस्कृति और सभ्यता (Indian History, Culture & Civilization)
  2. भारत में स्वतंत्रता आंदोलन (Freedom Movement in India)
  3. भारतीय संविधान और प्रशासन (Indian Constitution & Administration)
  4. भारत की पंचवर्षीय योजनाओं का प्रारंभिक ज्ञान (Elementary Knowledge of Five Year Plans)
  5. पंचायती राज
  6. सहकारिता और सामुदायिक विकास (Co-operatives & Community Development)
  7. आधुनिक भारत को आकार देने वाली ताकतें (Forces Shaping Modern India)
  8. पुनर्जागरण काल (Renaissance)
  9. अन्वेषण और खोज (Exploration & Discovery)

India & World Geography

  1. धरती
  2. अक्षांश और देशांतर
  3. समय की अवधारणा
  4. अंतर्राष्ट्रीय दिनांक रेखा
  5. पृथ्वी की गति और उनके प्रभाव
  6. पृथ्वी की उत्पत्ति
  7. चट्टानें और उनका वर्गीकरण
  8. अपक्षय
  9. भूकंप और ज्वालामुखी
  10. महासागरीय धाराएं और ज्वार
  11. वायुमंडल और इसकी संरचना
  12. तापमान और वायुमंडलीय दबाव
  13. ग्रहीय हवाएं
  14. चक्रवात और एंटी-साइक्लोन
  15. नमी
  16. संघनन और वर्षा
  17. जलवायु के प्रकार
  18. विश्व के प्रमुख प्राकृतिक क्षेत्र
  19. भारत का क्षेत्रीय भूगोल
  20. खनिज और बिजली संसाधन
  21. भारत का आयात और निर्यात
  22. विश्व का भूगोल

Detailed syllabus for Rajasthan Police Constable 2021 in hindi

UPSC CAPF Syllabus 2022 for Paper II

UPSC CAPF के पेपर-II में वर्णात्मक (Descriptive) प्रश्न पूछे जायेंगे। इस पेपर में सामान्य अध्ययन, निबंध, और समझ पर वर्णात्मक प्रश्न पूछे जायेंगे। इस पेपर में उम्मीदवार को दो विकल्प दिए जायेंगे, अभ्यर्थी या तो पेपर को हिंदी में solve कर सकता है या फिर इंग्लिश में।

Part A (80 Marks): Essay

  1. आधुनिक भारतीय इतिहास
  2. मानवाधिकार
  3. अर्थव्यवस्था
  4. स्वतंत्रता संग्राम
  5. विश्लेषणात्मक क्षमता
  6. राजनीति
  7. भूगोल
  8. सुरक्षा

Part B (120 Marks)

  1. सरल व्याकर
  2. काउंटर तर्क विकसित करना
  3. सटीक लेखन
  4. संचार/भाषा कौशल
  5. समझ
  6. अन्य पहलू

UPSC CAPF Physical Efficiency Test (PET)

UPSC CAPF Recruitment 2022 भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन 3 चरणों के आधार पर किया जाना है। पहला चरण लिखित परीक्षा, दूसरा चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) और तीसरा चरण साक्षात्कार (Interview) है। पहले चरण यानि की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण यानि की PET के लिए आमंत्रित किया जायेगा। जो अभ्यर्थी निर्दिष्ट शारीरिक मानकों को पूरा करेगा, उन्हें UPSC CAPF भर्ती के लिए Physical Efficiency Test देना होगा। जो की निम्नानुसार है:-

ParticularsMaleFemale
100 Meter Race16 Seconds18 Seconds
800 Meter Race3 Minutes 45 Seconds4 Minutes 45 Seconds
Long Jump3.5 Meters (3 Chances)3.0 Meters (3 Chances)
Shot Put (7.26 Kgs.)4.5 Meters

Frequently Asked Questions (FAQ’s)

(Q.1) क्या UPSC CAPF AC Recruitment 2022 की लिखित परीक्षा में ऋणात्मक अंकन होगा?
Ans.
हां, इस भर्ती के लिए प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक काटे जायेंगे।

(Q.2) UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2022 के लिए कितने पेपर होंगे?
Ans. UPSC CAPF AC Recruitment 2022 के लिए 02 पेपर आयोजित किए जायेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *