RSMSSB VDO Result 2022 :- सबसे पहले यहाँ चेक करे (RSMSSB VDO Result Live Update 2021) : राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती 2021 की लिखित परीक्षा RSMSSB के द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के पश्चात से ही उम्मीदवार RSMSSB VDO Result 2022 का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। राजस्थान ग्राम सेवक रिजल्ट 2021 के उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है उनके लिए Rajasthan Gram Sevak Recruitment 2021 में 1500 पद ओर जोड़ दिए गए हैं। राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती के करवाई गई प्रारम्भिक परीक्षा 2021 का परिणाम जारी करने की समस्त तैयारी कर ली गई है।
RSMSSB VDO Result 2022 में स्केलिंग करके रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा। राजस्थान अधीनस्थ बोर्ड, जयपुर अब इस परीक्षा के लिए होने वाली सामान्यकरण (Normalization) की प्रक्रिया में कार्यरत है। संभवतः राजस्थान ग्राम सेवक परीक्षा परिणाम होली के शुभ अवसर पर घोषित किया जा सकता है। राजस्थान में 5,396 रिक्त पदों हेतु आयोजित हुई ग्रामीण विकास अधिकारी की Pre Recruitment Exam का परिणाम जारी करने के लिए तैयार हो गया है।
उपेन यादव के अनुसार होली के शुभ अवसर पर राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। इसके पश्चात् मई महीने में Rajasthan VDO Recruitment 2021 की मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। ऐसे में मुख्य परीक्षा के लिए प्री परीक्षा में कुल पदों से 15 गुना से ज्यादा (81 हजार) अभ्यर्थियों को चयनित किया जायेगा। राजस्थान सरकार के द्वारा इस ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती में 1500 पद ओर बढ़ा दिए गए है।
पहले जहां ग्राम विकास अधिकारी के 3,896 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होनी थी, वहीं अब कुल 5,396 पदों पर भर्तियां करवाई जाएगी। इसके लिए कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। जिसके तहत अब ग्राम सेवक के कुल पदों में से 4,557 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र (सामान्य) और 839 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित होंगे।
Table of Contents
Rajasthan VDO Result Live Update 2021
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा राज्य के 25 जिलों में 27 और 28 दिसंबर को ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया गया था। इस भर्ती के लिए कुल 14 लाख 92 हजार अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इस VDO भर्ती के दौरान पहली बार ग्रामीण विकास अधिकारी के लेवल फस्ट में नेगेटिव मार्किंग नहीं हुई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ग्राम विकाश अधिकारी की प्रारम्भिक परीक्षा की कट ऑफ ज्यादा जा सकती है। इससे पहले राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के द्वारा VDO भर्ती परीक्षा हेतु 31 जनवरी को आधिकारिक Answer Key जारी कर आपत्ति मांगी गई थी।
RSMSSB VDO Recruitment 2021 Pre Exam राजस्थान के विभिन्न 25 जिलों में आयोजित करवाई गई थी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा चार चरण में आयोजित करवाई गई थी। इस दौरान पेपर लीक को लेकर संवेदनशील माने जाने वाले ज़िलों जैसे की बाड़मेर, चूरू, धौलपुर, जैसलमेर, जालोर, करौली और प्रतापगढ़ में एक भी केंद्र नहीं बनाया गया था। ऐसे में प्रदेश के केवल 25 जिलों में ही ग्रामीण विकास अधिकारी की प्री परीक्षा आयोजित की गई थी। इससे पहले राजस्थान पटवारी भर्ती 2021 की परीक्षा मात्र 23 जिलों में हुई थी। उस वक्त 10 जिलों को परीक्षा से बाहर रखा गया था।
RSMSSB VDO Result 2022 Mains Exam Date
RSMSSB VDO Recruitment 2021 के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन RSMSSB के द्वारा मई 2022 महीने में करवाया जायेगा। Main Exam में 100 अंकों के लिए 120 प्रश्न पूछे जाएंगे और वहीं परीक्षा को हल करने के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जायेगा। परीक्षा में पूछे गए समस्त प्रश्न मल्टीपल च्वॉइस वाले होंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव भी मार्किग होगी।
ऐसे में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। VDO मुख्य परीक्षा में सामयिक विषय, भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, भारत राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास, इतिहास और संस्कृति से प्रश्न पूछे जायेंगे। इसके अलावा साधारण मानिसक योग्यता, रीजनिंग, राज्य जिला तहसील पंचायत स्तर पर राजस्थान के प्रशासनिक ढांचे, अंग्रेजी, हिंदी, गणित, कंप्यूटर बेसिक के प्रश्न भी पूछे जाएंगे।
राजस्थान ग्राम सेवक रिजल्ट कब जारी होगा?
विभिन्न मीडिया स्त्रोत से प्राप्त न्यूज की माने तो राजस्थान ग्राम सेवक प्रारम्भिक परीक्षा का परिणाम होली तक जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है इस परीक्षा के लिए रिजल्ट (RSMSSB VDO Bharti 2021 Result) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट पर जारी किया जायेगा। जिसका लिंक आपको हमारे द्वारा इस आर्टिकल के अंत में प्रदान कर दिया जायेगा। RSMSSB के द्वारा जल्द ही इस प्रारम्भिक परीक्षा के लिए परिणाम जारी किया जायेगा, जिसकी सूचना अलग से दी जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हम इसका लिंक नीचे उपलब्ध करवा रहे है।
Step for Check RSMSSB Gram Sevak Result 2021
- RSMSSB Gram Sevak Result 2021 देखने के लिए अभ्यर्थी को सर्वप्रथम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट की होमपेज पर अभ्यर्थी को News Notification बॉक्स में लेटेस्ट अपडेट में Rajasthan VDO Result 2021 का लिंक दिखाई देगा तथा इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अन्यथा अभ्यर्थी को अधीनस्थ बोर्ड की Official वेबसाईट में Result ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के पश्चात नया वेबपेज ओपन होगा। इसमें बोर्ड द्वारा जारी सभी रिजल्ट की सूची मिल जाएगी।
- यहाँ पर अभ्यर्थी RSMSSB Gram Sevak Result 2021 पर क्लिक करके रिजल्ट की जारी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है।
- Result की पीडीऍफ़ डाउनलोड होने के पश्चात इसमें अभ्यर्थी को अपना रोल नंबर सर्च करना होगा। और जब आयोग द्वारा Rajasthan VDO Result 2021 जारी किया जायेगा उसका लिंक हमारे द्वारा इस पेज के अंत में उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
Important Link
Gram Sevak Result | Check RSMSSB VDO Result 2022 |
Official Website | RSMSSB Official website |
Telegram | Join our Telegram Channel |
Frequently Asked Questions (FAQ’s)
(Q.1) RSMSSB VDO Result 2022 कब जारी किया जायेगा?
Ans. RSMSSB VDO Result 2022 होली तक जारी होने की संभावना है।
(Q.2) RSMSSB VDO Result 2022 कहा जारी किया जायेगा?
Ans. RSMSSB के द्वारा RSMSSB VDO Result 2022 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा।