RSMSSB JEN Agriculture Recruitment 2022 :- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर के द्वारा राजस्थान कनिष्ठ अभियंता (कृषि) भर्ती 2022 का आधिकारिक नोटिफिकेशन अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। राजस्थान कनिष्ठ अभियंता (कृषि) के कुल 189 रिक्त पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके तहत गैर अनुसूचित क्षेत्र के 144 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 45 पदों पर भर्ती करवाई जाएगी और इसके लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।
RSMSSB JEN Agriculture Recruitment 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 07 जून 2022 से 06 जुलाई 2022 तक चलेगी, जिसमे अभ्यर्थी SSO ID के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। राजस्थान कनिष्ठ अभियंता (कृषि) भर्ती 2022 के लिए योग्यता आयु सीमा एप्लीकेशन की संपूर्ण जानकारी हमारे द्वारा इस आर्टिकल में नीचे दी गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ ले, जिसका डाउनलोड लिंक हमारे द्वारा आर्टिकल में निचे दिया गया है।
Contents
RSMSSB JEN Agriculture Recruitment 2022 Overview
संस्था | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSMSSB) |
पद का नाम | कनिष्ठ अभियंता (JEN Agriculture) |
पदों की संख्या | 189 |
नोटिफिकेशन जारी करने की तिथि | 03 जून 2022 |
जगह | राजस्थान |
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 07 जून 2022 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 06 जुलाई 2022 |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
वेतनमान | Pay Matrix Level 10 (L-10) – 9300-34800 GP 3600 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.rsmssb.rajasthan.gov.in |
Post Details for RSMSSB JEN Agriculture Vacancy 2022
RSMSSB JEN Agriculture Recruitment 2022 के अंतर्गत कुल 189 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन होना है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो रही है। इन कुल पदों का वर्गवार आरक्षण निम्नानुसार है :-
गैर अनुसूचित क्षेत्र
Advertisements
श्रेणी | पदों की संख्या | |
अनुसूचित क्षेत्र | गैर अनुसूचित क्षेत्र | |
सामान्य | 23 | 54 |
अनुसूचित जाति | 02 | 22 |
अनुसूचित जनजाति | 20 | 17 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | – | 30 |
अति पिछड़ा वर्ग | – | 07 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | – | 14 |
बारां ज़िले की सहरिया आदिम जाति | – | 00 |
कुल | 45 | 144 |
Rajasthan JEN Agriculture Recruitment 2022 Salary
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर के द्वारा राजस्थान कनिष्ठ अभियंता (कृषि) पदों के लिए भर्ती करवाई जा रही है। इन पदों के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यथी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। किसी भी भर्ती के लिए आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी के मन ये प्रश्न जरूर आता है की आवेदन करने जा रही पद के लिए क्या वेतन रहेगा और ग्रेड पे क्या मिलेगा? राजस्थान कनिष्ठ अभियंता (कृषि) पद के लिए वेतनमान निम्नानुसार है :-
- राज्य सरकार द्वारा देय सातवें वेतनमान के अनुसार राजस्थान कनिष्ठ अभियंता (कृषि) (JEN Agriculture) पद हेतु पे मैट्रिक्स लेवल 10 एवं वेतनमान 9300-34800/- व Grade Pay 3600/- रूपये निर्धारित किया गया है। परिवीक्षा काल में मासिक नियत पारिश्रामिक राज्य सरकार के आदेशानुसार देय होगा।
Eligibility & Qualification for Rajasthan JEN Agriculture Recruitment 2022
Education Qualification
RSMSSB JEN Agriculture Recruitment 2022 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होनी अनिवार्य है :-
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कर्षि अभियांत्रिकी में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
- इसके अतिरिक्त आवेदनकर्ता को राजस्थानी भाषा और संस्कृति का ज्ञान होना अनिवार्य है।
Age Limit RSMSSB JEN Agriculture Recruitment 2022
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष हो सकती है इसके इलावा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट का प्रावधान रखा गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा आवेदनकर्ता की आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2023 को आधार मानकर की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस भर्ती के लिए RSMSSB के द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना को एक बार अवश्य पढ़े।
Form Fee for RSMSSB JEN Agriculture Vacancy 2022
- सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुल्क: 450 रुपए
- राजस्थान के नॉन क्रीमलेयर श्रेणी के OBC/MBC और EWS के आवेदक हेतु: 350 रुपए
- समस्त विशेष योग्यजन एवं राज्य के SC/ST के आवेदन हेतु : 250 रुपए
- सभी वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है, के लिए अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के समान ही परीक्षा शुल्क 250 रुपए देय होगा
Important Link
Notification | Download Official Notification |
Apply Now | Apply for JEN Agriculture Vacancy |
Telegram | Join our Telegram Channel |
Official Website | RSMSSB Official Website |
Frequently Asked Questions (FAQ’s)
(Q.1) Rajasthan JEN Agriculture Recruitment 2022 आवेदन भरने की अंतिम तिथि क्या है?
Ans. Rajasthan JEN Agriculture Recruitment 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 जुलाई 2022 है।
(Q.2) RSMSSB JEN Agriculture Recruitment 2022 के लिए आवेदन कहाँ से करना है?
Ans. RSMSSB JEN Agriculture Recruitment 2022 के लिए आवेदन SSO ID के माध्यम से किया जायेगा।