RSMSSB सहायक जनसम्पर्क अधिकारी भर्ती 2022 @rsmssb.rajasthan.gov.in :- राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सहायक जनसम्पर्क अधिकारी (Assistant Public Relation Officer) की सीधी भर्ती 2022 के लिए 31 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक एक्टिवेट कर दिया है। जो अभी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य है वो RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in या फिर SSO ID के मध्य से SSO पर लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
RSMSSB सहायक जनसम्पर्क अधिकारी भर्ती 2022 के लिए अधीनस्थ बोर्ड के द्वारा 24 जनवरी 2022 को अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर संसोधित नोटिफिकेशन जारी किया था। इस नोटिफिकेशन के अनुसार RSMSSB सहायक जनसम्पर्क अधिकारी भर्ती 2022 के अंतर्गत होने वाली सहायक जनसम्पर्क अधिकारी (Assistant Public Relation Officer) के 76 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से लेकर 14 फरवरी 2022 तक चलेगी। इस भर्ती के लिए सहायक जनसम्पर्क अधिकारी के 69 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र व 07 पद अनुसूचित क्षेत्र के सम्मलित है।
इस भर्ती के लिए जारी किये आधिकारिक नोटिफिकेशन का डाउनलोड लिंक हमारे द्वारा इस आर्टिकल के अंत में दिया गया है। जो अभी अभ्यर्थी RSMSSB सहायक जनसम्पर्क अधिकारी भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन डाउनलोड करना चाहता है वो इस लेख के अंत में दिए लिंक पर क्लिक करके आसानी से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकता है। इस भर्ती से जुडी समस्त जानकारी जानने के लिए इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े।
Table of Contents
RSMSSB सहायक जनसम्पर्क अधिकारी भर्ती 2022 विवरण
परीक्षा प्राधिकरण | राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) |
पद का नाम | सहायक जनसम्पर्क अधिकारी (APRO) (Assistant Public Relation Officer) |
पदों की संख्या | 76 |
पे स्केल | पे मैट्रिक्स L-10 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 31 जनवरी 2022 |
ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि | 14 जनवरी 2022 |
अधिसूचना जारी | 24 जनवरी 2022 |
परीक्षा तिथि | 24 अप्रैल 2022 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
आधिकारिक वेबसाइट | www.rsmssb.rajasthan.gov.in |
पदों की जानकारी :-
RSMSSB सहायक जनसम्पर्क अधिकारी भर्ती 2022 राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) के द्वारा करवाई जा रही है। इस भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या 76 रखी गई है जिसका वर्गीकरण निम्नानुसार है :-
गैर अनुसूचित क्षेत्र
वर्ग | पदों की संख्या |
सामान्य | 27 |
अनुसूचित जाति | 11 |
अनुसूचित जनजाति | 08 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 14 |
अति पिछड़ा वर्ग | 03 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 06 |
कुल | 69 |
अनुसूचित क्षेत्र
वर्ग | पदों की संख्या |
सामान्य | 04 |
अनुसूचित जनजाति | 03 |
कुल | 07 |
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) के द्वारा RSMSSB सहायक जनसम्पर्क अधिकारी भर्ती 2022 के लिए जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना को एक बार अवश्य देख ले।
RSMSSB सहायक जनसम्पर्क अधिकारी भर्ती 2022 के लिए जरुरी योग्यता
आयु सीमा :-
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) के द्वारा इस भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार जारी संसोधित अधिसूचना (Notification) के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 42 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता :-
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव या पत्रकारिता में डिप्लोमा के साथ हिंदी या अंग्रेजी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) के द्वारा करवाई जाने वाली RSMSSB सहायक जनसम्पर्क अधिकारी भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थी 31 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा :-
(A) सामान्य वर्ग, अनारक्षित श्रेणी और आर्थिक रूप से कमजोर के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क :- 450/- रूपये
(B) अन्य पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमी लेयर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क :- 350/- रूपये
(C) अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क :- 250/- रूपये
चयन प्रक्रिया
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) के द्वारा करवाई जाने वाली RSMSSB सहायक जनसम्पर्क अधिकारी भर्ती 2022 की सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थी का चयन केवल लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। लिखित परीक्षा 24 अप्रैल 2022 को होनी संभावित है।
महत्वपूर्ण लिंक
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 31 जनवरी 2022 |
अंतिम तिथि ऑनलाइन आवेदन के लिए | 14 फरवरी 2022 |
ऑनलाइन आवेदन करे | Click Here |
आधिकारिक नोटिफिकेशन | Click Here |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |