UPSSSC Revenue Accountant Recruitment 2022 Syllabus and Exam Pattern (UP Rajaswa Lekhpal Bharti) :- UPSSC के द्वारा राजस्व लेखपाल भर्ती 2022 के लिए सिलेबस व एग्जाम पैटर्न की समस्त जानकारी हमारे द्वारा इस आर्टिकल में निचे दी गई है। अभ्यर्थी UPSSC Lekhpal Bharti 2022 के लिए सिलेबस PDF निचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस आर्टिक्ल को पूरा अवश्य पढ़े। इसके इलावा अभ्यर्थी सिलेबस देखने के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट जो की www.upsssc.gov.in है पर भी जा सकता है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा 05 जनवरी 2022 को जारी अधिसूचना के अनुसार UPSSSC के द्वारा राजस्व लेखपाल के 8085 रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए है। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने की समयावधि 07 जनवरी से 28 जनवरी 2022 रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्ती UPSSSC के द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकता है। UPSSSC के द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन का डाउनलोड लिंक हमने इस आर्टिकल के अंत में दिया है। अभ्यर्थी उस लिंक पर क्लिक करके आसानी से आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकता है।
Contents
Exam Pattern for UPSSSC Revenue Accountant Recruitment 2022 Syllabus
UPSSSC UP Revenue Accountant Recruitment 2022 syllabus के लिए लिखित परीक्षा रखी गई है। परीक्षा 2 घंटे की होगी और परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और परीक्षा में ऋणात्मक अंकन भी होगा। प्रत्येक गलत जवाब देने पर 1/4 अंक काटें जायेंगे।
Syllabus | Questions | Marks |
---|---|---|
सामान्य हिन्दी | 25 | 25 |
गणित | 25 | 25 |
सामान्य ज्ञान | 25 | 25 |
ग्राम्य समाज एवं विकास | 25 | 25 |
कुल | 100 | 100 |
UPSSSC Revenue Accountant Recruitment 2022 Syllabus
General Hindi :-
समास, पर्यायवाची, विलम, तत्सम एवं तद्भव, संधियां, वाक्यांशों के लिए एक शब्द निर्माण, लोकोक्तियाँ एवं मुहावरे, वाक्य संशोधन, लिंग, वचन, कारक, काल, वर्तनी, त्रुटि से सम्बंधित, अनेकार्थी शब्द, अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न।
Math :-
अंकगणित एवं सांख्यिकी
संख्या पद्धति, प्रतिशतता, लाभ-हानि, सांख्यिकी आंकड़ों का वर्गीकरण, बारम्बारता, बारम्बारता बंटन, सारणीयन, संचयी बारम्बारता। आंकड़ों का निरूपण, दण्ड चार्ट, पाई चार्ट, आयत चित्र, बारम्बारता बहुभुज । केन्द्रीय माप, समान्तर माध्य, माध्यिका एवं बहुलक ।
बीजगणित
लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य और उनमें सम्बन्ध, युगपत समीकरण, द्विघात समीकरण, गुणन खंड, क्षेत्रफल प्रमेय ।
रेखागणित
त्रिभुज सम्बन्धी पाइथागोरस प्रमेय, त्रिभुज, आयत, वर्ग, समलम्ब, समान्तर चतुर्भुज, समचतुर्भुज के परिमाप तथा क्षेत्रफल, वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल ।
सामान्य ज्ञान :-
सामान्य विज्ञान, राष्ट्र तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन, भारतीय राजव्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था, विश्व भूगोल तथा जनसंख्या, सामान्य विज्ञान के प्रश्न, दैनिक तथा प्रेक्षण से सम्बन्धित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य प्रबोध एवं जानकारी पर होंगे, जिसकी किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है, जिसने किसी वैज्ञानिक विषय का अध्ययन नहीं किया हो। अनुभव
भारत के इतिहास के अन्तर्गत आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक पक्षों की व्यापक जानकारी पर ध्यान देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर अभ्यर्थियों से भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन की प्रकृति तथा विशेषता, राष्ट्रवाद का अभ्युदय तथा स्वतन्त्रता प्राप्ति के बारे में सामान्य ज्ञान अपेक्षित है। भारतीय राज व्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था के अन्तर्गत भारतीय राज व्यवस्था, भारतीय संविधान, भारत की अर्थव्यवस्था तथा नियोजन के व्यापक लक्षणों की जानकारी पर प्रश्न होंगे।
विश्व भूगोल तथा जनसंख्या में केवल विषयों की सामान्य जानकारी की परख होगी जिसमें भारत के भूगोल भौतिक/पारिस्थितिक, आर्थिक, सामाजिक, जनांकिकीय पक्षों पर विशेष बल दिया जाएगा। अभ्यर्थियों से उपरोक्त की सामान्य जानकारी अभिज्ञा विशेषत: उत्तर प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में अपेक्षित है।
कम्प्यूटर के प्रारम्भिक ज्ञान से सम्बन्धित प्रश्न होंगे।
ग्राम्य समाज एवं विकास :-
ग्राम्य विकास भारतीय संदर्भ में, ग्राम्य विकास कार्यक्रम, ग्राम्य विकास योजनाएं एवं प्रबन्धन, ग्राम्य विकास शोध प्रणालियां, ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएं, ग्रामीण सामाजिक विकास, ग्राम्य विकास और भूमि सुधार, त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, केंद्र व राज्य सरकार की ग्राम्य विकास से सम्बन्धित योजनाएं।
इसके अतिरिक्त UPSSSC Revenue Accountant Recruitment 2022 Syllabus की PDF डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आसानी से PDF डाउनलोड कर सकता है। PDF के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे :-