Rajasthan Police Constable Exam 2022 भर्ती परीक्षा की तिथि हुई जारी

Rajasthan Police Constable Exam 2022 :- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए कुछ समय पहले ऑनलाइन आवेदन भरवाए गए थे। इस भर्ती के तहत पुलिस कांस्टेबल के कुल 4438 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करवाई जाएगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा अब राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए लिखित परीक्षा की तिथि का ऐलान कर दिया गया है।

परीक्षा का आयोजन आरपीएससी के द्वारा 13 से 16 मई 2022 को करवाया जाएगा। परीक्षा प्रत्येक दिन 2-2 पारियों में करवाई जाएगी। पहली पारी 9 से 11 बजे तथा द्वितीय पारी दोपहर 2:00 से 4:00 के मध्य आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था वह काफी समय से परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। अब उनका यह इंतजार खत्म करते हुए आरपीएससी के द्वारा परीक्षा तिथि का ऐलान कर दिया गया है। इस भर्ती परीक्षा में राजस्थान सरकार के द्वारा जारी कोविड-19 लाइन का संपूर्ण ध्यान रखा जाएगा। इस भर्ती के लिए प्रवेश पत्र एग्जाम तिथि से 7 से 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे। 

rajasthan police constable exam 2022

Selection Process 

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्न प्रक्रिया के अनुसार किया जायेगा :-

  1. Written Exam
  2. Physical Efficiency Test (PET)
  3. Medical Test
  4. Document Verification

Rajasthan Police Constable Exam 2022 Exam Pattern

इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ऑफलाइन तरीके से करवाई जाएगी अर्थात परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। लिखित परीक्षा कुल डेढ़ सौ अंकों की होगी जिसमें प्रत्येक प्रश्न समान अंकों के पूछे जाएंगे और प्रश्नों की संख्या 150 रखी जाएगी। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी रखी जाएगी और प्रत्येक गलत उत्तर देने पर अभ्यर्थी के कुल अंकों में से एक चौथाई अंक काटा जाएगा।

राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 में विवेचना रीजनिंग कंप्यूटर विषयों से कुल 60 प्रश्न पूछे जाएंगे और इनके कुल अंक 60 होंगे। सामान्य ज्ञान सामान्य विज्ञान समाजिक विज्ञान व करंट अफेयर विषय में से कुल 35 प्रश्न पूछे जाएंगे और इनके कुल अंक 35 होंगे। इसके अलावा महिलाओं व बच्चों के प्रति अपराध हुए उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों के विषय पर 10 नंबर के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। राजस्थान का इतिहास संस्कृति भूगोल के अलावा आर्थिक स्थिति पर 45 प्रश्न पूछे जाएंगे।

विषयप्रश्नअंकसमय
रीजनिंग कंप्यूटर विवेचना606002 घंटे 
सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स3535
महिलाओं व बच्चों के प्रति अपराध1010
राजस्थान का इतिहास संस्कृति भूगोल4545
कुल 150150 

Physical Efficiency Test

Rajasthan Police Constable Exam 2022 की लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर कुल पदों से 5 गुणा अधिक अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता के लिए बुलाया जायेगा। Rajasthan Police Constable Exam 2022 के अधीन होने वाली दक्षता परीक्षा (PET) में पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट के अंदर 5 किलोमीटर की दौड़ लगनी पड़ेगी और महिला अभ्यर्थियों को 5 किलोमीटर दौड़ पूरी करने के लिए 35 मिनट का समय दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते है। 

Important Link

Exam Date NoticeRajasthan Police Constable Exam 2022 Notice
Rajasthan Police Constable Recruitment Exam Date13 to 16 May 2022
Admit CardComing Soon
Official WebsiteRajasthan Police Website

Frequently Asked Questions (FAQ’s)

(Q.1) Rajasthan Police Constable Recruitment 2022 के लिए परीक्षा कब होगी?
Ans.
Rajasthan Police Constable Exam 2022 का आयोजन 13 से 16 मई 2022 को करवाया जायेगा। 

(Q.2) राजस्थान पुलिस का पेपर कब है 2022?
Ans. Rajasthan Police Constable Exam 2022 का आयोजन 13 से 16 मई 2022 को आयोजित की जाएगी। 

(Q.3) राजस्थान पुलिस का सिलेबस क्या क्या है?
Ans. Rajasthan Police Constable Exam 2022 के लिए रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, साइंस, राजस्थान का इतिहास भूगोल व संस्कृति और  महिलाओं व बच्चों के प्रति अपराध आदि विषय शामिल है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *