Rajasthan Police Constable Bharti 2021, राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल की बम्पर भर्तियां निकली है। पुलिस विभाग के द्वारा शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी करके ये बताया गया की आगामी कुछ दिनों में राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती की प्रक्रिया के ऑनलाइन फॉर्म शुरू हो जायेंगे। राजस्थान में कुल 4438 खाली पदों के लिए पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 का आयोजन किया जा रहा है।
वित्त विभाग की ओर से पुलिस विभाग को पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 को लेकर हरी झंडी मिल गई है। वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद पुलिस विभाग की ओर से 29 अक्टूबर, 2021 को 4438 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती को लेकर एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की। इस विज्ञप्ति के अनुसार 10 नवंबर 2021 से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा ऑफलाइन तौर पर करवाई जाएगी। परीक्षा 4-6 पारियों में करवाई जाएगी। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सामान्य, ड्राइवर व पुलिस दूरसंचार अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड से दिसंबर 2021/जनवरी 2022 में आयोजित हो सकती है। सही तिथि की सूचना बाद में दे दी जाएगी। पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए आयु सीमा, फीस, शैक्षणिक योग्यता व अन्य सम्पूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में निचे विस्तृत रूप से दी गई है :-
Table of Contents
Education Qualification for Police Constable Bharti 2021
पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के अंतर्गत 4438 खाली पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। पुलिस विभाग ने 29 अक्टूबर को आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की थी जिसके अनुसार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्नानुसार है :-
- सामान्य कांस्टेबल पद के लिए न्यूनतम सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त संसथान से 12th क्लास उत्र्तीण होना अनिवार्य है।
- MBC व RAC पद हेतु अभ्यर्थी कम से कम 10वीं कक्षा में उत्त्रीण होना अनिवार्य है।
- पुलिस कांस्टेबल भर्ती में ड्राइवर के पद के लिए अभ्यर्थी के पास LMV या HMV लाइसेंस होना अनिवार्य है।
Age Limit for Rajasthan Police Constable Bharti 2021
Rajasthan Police Constable Bharti 2021, राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के 4438 पदों के लिए सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 23 वर्ष तक रखी गई है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती में ड्राइवर पद के लिए अभियार्थी की आयु सीमा अधिकम 26 वर्ष तक हो सकती है।
आरक्षित वर्गों में पुरुष और सामान्य वर्ग की महिलाओ के लिए आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। वहीँ आरक्षित वर्ग की महिलाओ के लिए आयु सीमा में छूट 10 साल की रखी गई यही। एक्स सर्विसमान के मामले में आयु सीमा 42 साल होगी।
Application Fees for Rajasthan Police Constable Bharti 2021
Rajasthan Police Constable Bharti 2021, पुलिस विभाग द्वारा 4438 पदों के लिए पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। इसके लिए 10 नवंबर से 3 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते है। जो अभ्यर्थी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 की परीक्षा देने के इच्छुक है वो ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को एक निश्चित राशि का भुगतान करना होगा। जिसकी सम्पूर्ण जानकारी निम्नलिखित है :-
- सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500/- रूपये रहेगा।
- SC/ST, OBC टीएसपी व सहरिया के अभ्यर्थी के लिए आवेदन शुल्क 400/- रूपये।
Information about Other State Applicant for Rajasthan Police Constable Bharti 2021
राजस्थान से बाहर के अभ्यर्थी भी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। जो अभ्यर्थी राजस्थान से बाहर/ अन्य किसी राज्य का निवासी है वो अपना आवेदन इस भर्ती के लिए भर सकता है। आवेदन करने वाला व्यक्ति भारत का निवासी होना अनिवार्य है। अन्य राज्य से ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को निम्नानुसार बातो की जानकारी होना अनिवार्य है :-
- भारत के अन्य किसी राज्य से राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को सामान्य वर्ग में सम्मलित किया जायेगा। चाहे वह अभ्यर्थी अनुसूचित जाती व अनुसूचित जनजाति का ही क्यों न हो। राजस्थान से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए अनुसूचित जाती व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को मिलने वाला आरक्षण प्रदान नहीं किया जायेगा।
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए राजस्थान को छोड़कर भारत के अन्य किसी राज्य से आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के तरह 500/- रूपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
Rajasthan Police Constable Vacancy 2021 Distribution
राजस्थान पुलिस विभाग के द्वारा पुलिस कांस्टेबल की भर्ती निकली गई है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की निकली गई भर्ती का विवरण निम्नानुसार है। सामान्य कांस्टेबल, कांस्टेबल चालक, कांस्टेबल दूर संचार व कांस्टेबल बैंड के विभिन्न पदों के लिए विभिन्न वर्गों के अनुसार वर्गीकृत किया गया है। पुरुष व महिला अभ्यर्थियों के लिए निम्नानुसार पदों का वर्गीकरण किया गया है।
इसके इलावा पुलिस विभाग के द्वारा पदों के सम्बन्ध में कभी भी परिवर्तन किया जा सकता है। पदों की संख्या में किसी प्रकार के परिवर्तन करने के लिए पुलिस विभाग कोई भी विज्ञप्ति जारी करने के लिए बाध्य नहीं है। बिना किसी विज्ञप्ति के पुलिस विभाग कांस्टेबल के पदों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने के लिए स्वतंत्र है। पुलिस कांस्टेबल के पदों का विभाजन निम्नानुसार है :-
कांस्टेबल सामान्य
For Common Area | For TSP Area | |||
Category | Male | Female | Male | Female |
सामान्य | 1298 | 533 | 289 | 118 |
पिछड़ा वर्ग (OBC) | 326 | 129 | 0 | 0 |
अनुसूचित जाति | 346 | 129 | 8 | 1 |
अनुसूचित जनजाति | 235 | 74 | 213 | 88 |
आर्थिक पिछड़ा वर्ग | 255 | 87 | 0 | 0 |
अति पिछड़ा वर्ग | 126 | 36 | 0 | 0 |
कुल योग | 2586 | 988 | 510 | 207 |
कांस्टेबल पुलिस दूर संचार
For Common Area | ||
Category | Male | Female |
सामान्य | 52 | 21 |
पिछड़ा वर्ग (OBC) | 17 | 6 |
अनुसूचित जाति | 15 | 6 |
अनुसूचित जनजाति | 11 | 4 |
आर्थिक पिछड़ा वर्ग | 11 | 4 |
अति पिछड़ा वर्ग | 5 | 2 |
कुल योग | 111 | 43 |
कांस्टेबल चालक
For Common Area | For TSP Area | |||
Category | Male | Female | Male | Female |
सामान्य | 22 | 6 | 27 | 8 |
पिछड़ा वर्ग (OBC) | 5 | 0 | 0 | 0 |
अनुसूचित जाति | 10 | 2 | 2 | 0 |
अनुसूचित जनजाति | 5 | 0 | 21 | 7 |
आर्थिक पिछड़ा वर्ग | 4 | 0 | 0 | 0 |
अति पिछड़ा वर्ग | 1 | 0 | 0 | 0 |
कुल योग | 47 | 8 | 50 | 15 |
कांस्टेबल बैंड (TSP Area)
Category | Male | Female |
सामान्य | 9 | 2 |
अनुसूचित जाति | 1 | 0 |
अनुसूचित जनजाति | 8 | 3 |
कुल योग | 18 | 5 |
इसके इलावा अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के सम्बन्ध में जारी विज्ञप्ति चेक कर सकता है। विज्ञप्ति में अभ्यर्थी को डिटेल में जानकारी प्राप्त हो जाएगी। अभ्यर्थी हमारे द्वारा दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके आसानी से पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 की आधिकारिक विज्ञप्ति डाउनलोड कर सकता है।
Exam Pattern for Rajasthan Police Constable Bharti 2021
Rajasthan Police Constable Bharti 2021, कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए परीक्षा ऑफलाइन रूप से की जाएगी। परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जायेंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 की परीक्षा कुल 150 अंको की होगी। प्रत्येक प्रश्न बहुविकल्पीय होगा। पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 की परीक्षा की समय सीमा 2 घंटे की रखी गई है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी है। प्रत्येक एक गलत प्रश्न करने पर 1/4 अंक काटा जायेगा।
अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास होने क लिए न्यूनतम अंक लाने अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अंक 40% रखे गए है। 40% अंक लाने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को ही पास माना जायेगा। SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम पास होने के लिए परीक्षा में 36% अंक प्राप्त करने अनिवार्य है। सहरिया और टीएसपी एरिया के अभ्यर्थियों के लिए पास होने के लिए न्यूनतम अंको की सीमा नहीं रखी है।
Syllabus for Rajasthan Police Constable Bharti 2021
किसी भी सरकारी भर्ती की तैयारी करने के लिए हमें सर्वप्रथम उस भर्ती के संबंध में होने वाली परीक्षा के प्रारूप के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है। यदि हमे भर्ती के लिए करवाई जाने वाली परीक्षा के सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं है तो हम परीक्षा में उत्तीर्ण हो ही नहीं सकते। सरकारी भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण होने का प्रथम कदम परीक्षा का प्रारूप जानना होता है। परीक्षा के प्रारूप जानने के बाद आपको परीक्षा में आने वाले विभिन्न विषयों व उनके विभिन्न टॉपिक्स के बारे में पता होना चाहिए।
यदि आपको परीक्षा में पूछे जाने वाले विषय व उन विषयों के सभी टॉपिक्स जिनमे से प्रश्न पूछे जाते है, के बारे में जानकारी होगी तभी अभ्यर्थी उस भर्ती के लिए सही तरीके से तैयारी कर सकता है। अतः हमारे द्वारा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 परीक्षा में आने वाले विषय व उनके समस्त टॉपिक्स के बारे में निम्न विस्तृत रूप से जानकारी दी गई है। किस विषय से कितने प्रश्न पूछे जायेंगे व किन विषयों का कुल अंक क्या रहेगा इतियादी जानकारी निम्नानुसार है :-
Paper Part | Subject | Questions | Marks |
A | Reasoning and Logical Ability, Computer | 60 | 60 |
B | General Knowledge, General Science, Current Affairs | 35 | 35 |
C | Knowledge about crime against women, children and legal provisions/rules relating to it | 10 | 10 |
D | History, Art, Culture, Geography, Economy and Politics of Rajasthan | 45 | 45 |
Total | 150 | 150 |
General Knowledge, General Science, Current Affairs:
Current affairs, History, Geography, Economic, Five Year Plans, Art and Culture. Indian Polity and Governance, Physics, Chemistry, Biology, Human diseases, Famous Personalities, Games and Sports, Indian National Movement
Reasoning, logic and basic computer literacy:
Directions Test, Analogy, Series, Puzzle test, Clock, Calendar, Mirror, Dice, Cubes and cubes, Statement conclusion, Logical reasoning, Word and Letter Venn diagram, Blood relation, Coding-decoding. Data arrangement, Interpretation, Non-verbal Reasoning, Arithmetic Reasoning and Miscellaneous, Logical Reasoning, basic knowledge of computer, Hardware, Software, Operating System, Networking System, Cyber Security, MS-Office, Virus, Latest Technology etc.
Knowledge of statutory provision related to crime against women and children:
Awareness on social front, legal provisions against the culprits, child and women safety measures, different law and act related to crime against women and children
History, Geography, Economy, Polity, Culture and Arts of Rajasthan :
History, Geography, Economy, Culture and Art, Fairs, Festivals, Folk Dances, Customs, Important tourism places, Polity, Climate, Rivers, Lakes, Rajasthan Current Affairs and Miscellaneous.
Click Here for Download Rajasthan Police Constable Syllabus and Previous Question Papers
Selection Process for Rajasthan Police Constable Bharti 2021
Rajasthan Police Constable Bharti 2021 चयन प्रक्रिया निम्नलिखित आधार पर की जाएगी :-
(1) लिखित परीक्षा
(2) शारीरिक दक्षता और क्षमता
(3) मेडिकल टेस्ट
(4) डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
(5) मेरिट लिस्ट
Exam | CT/GD | CT/Driver |
Written Test | 150 | 150 |
Physical Standards and Efficiency | 30 | 20 |
Proficiency Test | N/A | 30 |
Special Qualification (NCC, Homeguard) marks awarded on basis of certificate | 20 | N/A |
Total Marks | 200 | 200 |
Important Links
Application Form Start Date | 10 November 2021 |
Application Form Last Date | 03 December 2021 |
Apply Online Form | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Standing Order | Click Here |
Official Site | Click Here |
अधिक जानकारी के लिए आप पुलिस विभाग द्वारा जारी किये गए आधिकारिक विज्ञप्ति को देख सकते है। अन्य किसी सरकारी जॉब के बारे में जानना हो तो आप हमारी वेबसाइट के होमपेज पर जा सकते है।