Rajasthan Home Guard Vacancy 2021 Official Notification, Online Form, Exam Pattern, Salary, राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2021 Online Form and Notification राजस्थान गृह विभाग के विभिन्न जिला/यूनिट/बटालियन में आरक्षी, आरक्षी बिगुलर, आरक्षी ड्रम मैन और आरक्षी वाहन चालक के 141 विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए राजस्थान सरकार के द्वारा ऑनलाइन आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी आवेदन करने के इच्छुक है वो इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी होम गार्ड के इन रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 तक कर सकते है।
Rajasthan Home Guard Vacancy 2021 से संबधित सम्पूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में निचे प्राप्त हो जाएगी। जो अभी भ्यर्थी आवेदन करने के इच्छुक है वो आधिकारिक विज्ञप्ति एक बार जरूर चेक करे। इन 141 रिक्त पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा 24 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 के मध्य रखी गई है। इस भर्ती के संबधित सम्पूर्ण जानकारी जैसे की आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, वेतन, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इतियादी हमारे द्वारा निचे प्रदान की गई है।
Contents
Age Limit for Rajasthan Home Guard Vacancy 2021
Rajasthan Home Guard Vacancy 2021 राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष व अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाती व अनुसूचित जनजाति वाले आवेदनकर्ता के लिए राज्य सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में अतिरिक्त छूट का प्रावधान रखा जायेगा।
Education Qualification for Rajasthan Home Guard Vacancy 2021
Rajasthan Home Guard Vacancy 2021 राजस्थान होम गार्ड की निकली भर्ती के लिए न्यूनतम किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय या बोर्ड से 8वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त विभिन्न पदों के लिए विभिन्न योग्यता अनिवार्य है। विभिन्न पदों के लिए जरूरी योग्यता व शैक्षणिक योग्यता निम्नानुसार है :-
पद | योग्यता |
आरक्षी | किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय या बोर्ड से 8वीं कक्षा पास या सम्यकरूप से सेवामुक्त भूतपूर्व सैनिक |
ड्रम मैन/ बिगुलर | किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय या बोर्ड से 8वीं कक्षा पास या सम्यकरूप से सेवामुक्त भूतपूर्व सैनिक और बिगुलर व ड्रम बजाने का अनुभव |
आरक्षी वाहन चालक | किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय या बोर्ड से 8वीं कक्षा पास के साथ में हलके व भारी वाहनो का लाइसेंस तथा ड्राइवर के रूप में 3 वर्ष का अनुभव और चश्मे सहित व बिना चश्मे के दृष्टि 6X6 या सम्यकरूप से सेवामुक्त भूतपूर्व सैनिकके साथ हलके व भरी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस प्राथमिक रूप से ड्राइवर व्यव्शाये का |
मुख्य आरक्षी | थल सेना/ नौसेना/ वायुसेना से सम्यकरूप से सेवामुक्त भूतपूर्व हवलदार व समतुल्य रैंक |
Application Fees for Rajasthan Home Guard Vacancy 2021
- सामान्य/ राजस्थान के क्रीमीलेयर/OBC के आवेदनकर्ता के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 500/- रूपये होगी।
- आर्थिक पिछड़ा वर्ग, ST SC व नॉन क्रीमीलेयर के आवेदनकर्ता के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 400/- रूपये होगी।
- राजस्थान से बाहर के समस्त आवेदनकर्ता को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 500/- रूपये का भुगतान करना होगा।
Information about Other State Applicant for Rajasthan Home Guard Vacancy 2021
राजस्थान से बाहर के अभ्यर्थी भी राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकते है। जो अभ्यर्थी राजस्थान से बाहर/ अन्य किसी राज्य का निवासी है वो अपना आवेदन इस भर्ती के लिए भर सकता है। आवेदन करने वाला व्यक्ति भारत का निवासी होना अनिवार्य है। अन्य राज्य से ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को निम्नानुसार बातो की जानकारी होना अनिवार्य है :-
- भारत के अन्य किसी राज्य से राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग में सम्मलित किया जायेगा। चाहे वह अभ्यर्थी अनुसूचित जाती व अनुसूचित जनजाति का ही क्यों न हो। राजस्थान से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए अनुसूचित जाती व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को मिलने वाला आरक्षण प्रदान नहीं किया जायेगा।
- राजस्थान होम गार्ड भर्ती के लिए राजस्थान को छोड़कर भारत के अन्य किसी राज्य से आवेदन करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के तरह 500/- रूपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
Salary for Rajasthan Home Guard Vacancy 2021
राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2021 की परीक्षा में पास होने व पद पर नियुक्ति मिलने के बाद 02 वर्ष की कालावधि के लिए परिवीक्षाधीन परीक्षणार्थी के रूप में 12800/- रूपये प्रतिमाह नियत देय होगा। 02 वर्ष की अवधि के पश्चात सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार आरक्षी पद के लिए नियमित Level 3 वेतनमान व अन्य भत्ते देय होंगे।
Exam Pattern and Syllabus for Rajasthan Home Guard Vacancy 2021
आरक्षी, ड्रम मैन, आरक्षी वाहन चालक :- राजस्थान होम गार्ड 2021 के 141 रिक्त पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा ऑफलाइन तरिके से करवाई जाएगी। परीक्षा OMR शीट पर करवाई जाएगी। परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे व प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। इस हिसाब से परीक्षा कुल 120 अंको की होगी। प्रत्येक प्रश्न वस्तुनिष्ठ होगा। परीक्षा के लिए समय सीमा 2 घंटे की रखी जाएगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी रखी जाएगी। प्रत्येक गलत प्रश्न के लिए 1/4 अंक कटे जायेंगे।
सामान्य व OBC व क्रीमीलेयर श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 40% अंक लाना अनिवार्य है। अनुसूचित जाती व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 36% अंक लाना अनिवार्य है। परीक्षा में आने वाले विषय व प्रश्नो की संख्या निम्नानुसार है :-
विषय | प्रश्न | अंक |
Reasoning | 30 | 30 |
GK GENERAL SCIENCE CURRENT GK | 30 | 30 |
राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, भूगोल, राजनीती व आर्थिक स्तिथि | 60 | 60 |
योग | 120 | 120 |
मुख्य आरक्षी हेतु परीक्षा का विवरण :- परीक्षा ऑफलाइन तरिके से करवाई जाएगी। परीक्षा OMR शीट पर करवाई जाएगी। परीक्षा में कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे व प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। इस हिसाब से परीक्षा कुल 75 अंको की होगी। प्रत्येक प्रश्न वस्तुनिष्ठ होगा। परीक्षा के लिए समय सीमा 2 घंटे की रखी जाएगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी रखी जाएगी। प्रत्येक गलत प्रश्न के लिए 1/4 अंक कटे जायेंगे।
सामान्य व OBC व क्रीमीलेयर श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 40% अंक लाना अनिवार्य है। अनुसूचित जाती व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 36% अंक लाना अनिवार्य है। विषय निम्नानुसार है :-
विषय | प्रश्न | अंक |
Reasoning | 30 | 30 |
GK GENERAL SCIENCE CURRENT GK | 15 | 15 |
राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, भूगोल, राजनीती व आर्थिक स्तिथि | 30 | 30 |
योग | 75 | 75 |
Important Links for Rajasthan Home Guard Vacancy 2021
Online Form Start Date | 24 November 2021 |
Last Date for Online Form | 15 December 2021 |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
अभ्यर्थी अन्य अधिक जानकारी के लिए ऊपर दिए गए आधिकारिक विज्ञप्ति के डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके आधिकारिक विज्ञप्ति पद सकते है। अन्य सरकारी भर्ती की जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट के होमपेज पर विजिट कर सकते है।