Rajasthan Anganwadi Vacancy 2022 आंगनबाड़ी के साथिन पदों पर आवेदन शुरू

Rajasthan Anganwadi Vacancy 2022 :- राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के लिए राजस्थान के सभी जिलों के लिए अलग अलग भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन आंगनवाड़ी भर्तियों के लिए आवेदन ऑफलाइन तरीके से करवाया जा रहा है। जो भी महिला अभ्यर्थी इन आंगनवाड़ी भर्तियों के लिए इच्छुक और योग्य है वो आवेदन फॉर्म भर कर नजदीकी संबंधित कार्यालय में जमा करवा सकती है। आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त हो जायेगा। सम्बंधित वेबसाइट से ऑफलाइन आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसमे मांगी गई समस्त जानकारी भरनी होगी।

राजस्थान के प्रत्येक जिले के द्वारा आंगनवाड़ी का नोटिफिकेशन अलग अलग जारी किया गया है। जिसकी सूची हमारे द्वारा इस आर्टिकल के अंत में दी गई है। कई जिलों ने आंगनवाड़ी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और कुछ जिलों के द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाना अभी बाकि है। आप हमारे इस आर्टिकल के अंत में जाकर प्रत्येक जिलेवार आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हो। हमारे द्वारा नोटिफिकेशन डाउनलोड का डायरेक्ट लिंक दिया गया है। नोटिफिकेशन में अभ्यर्थी को प्रत्येक ज़िले की कुल रिक्तियों का पता लग जायेगा। इसके इलावा हमारे द्वारा इस आर्टिकल में आंगनवाड़ी भर्ती के सम्बन्ध में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा व आवेदन की प्रक्रिया के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।

Rajasthan Anganwadi Vacancy 2022 के सम्बन्ध में आवेदन करने की प्रक्रिया 07 फरवरी 2022 से लेकर 10 मार्च 2022 तक चलेगी। इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 07 फरवरी को जारी किया गया था। Rajasthan Anganwadi Vacancy 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन हेतु सम्बंधित कार्यालय का पता अभ्यर्थी को सम्बंधित ज़िले के द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से लग जायेगा। जहा पर अभ्यर्थी को अपना आवेदन फॉर्म जमा करवाना होगा। अधिक जानकारी के लिए ये आर्टिकल पूरा अवश्य पढ़े।

rajasthan anganwadi vacancy 2022

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2022

राजस्थान सरकार के Department of Women & Child Development के द्वारा 07 फरवरी 2022 को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान में प्रत्येक ज़िले में आंगनवाड़ी के रिक्त पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए अभ्यर्थी सम्बंधित कार्यालय में पोस्ट या स्वयं के स्तर पर जाकर ऑफलाइन आवेदन फॉर्म जमा करवा सकता है। आवेदन फॉर्म अभ्यर्थी को निर्धारित प्रारूप में भरकर ही जमा करवाना होगा। राजस्थान के काफी ज़िलों के द्वारा Rajasthan Anganwadi Vacancy 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और कई ज़िलों के द्वारा नोटिफिकेशन जारी करना अभी बाकि है। जिसकी जानकारी इस आर्टिकल के अंत में दी गई है।

Eligibility & Qualification

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के लिए जरूरी योग्यता :-

  1. आंगनवाड़ी भर्ती के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है तथा महिला का विवाहित होनी चाहिए।
  2. Rajasthan Anganwadi Vacancy 2022 के लिए आवेदनकर्ता महिला जिस स्थान के आंगवाड़ी पदों के लिए आवेदन कर रही है उस स्थान से सबंधित ग्राम पंचायत की स्थानीय निवासी होनी चाहिए।
  3. अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र राज्य सरकार द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र दिशा निर्देश 09-09-2015 के अनुसार मान्य होंगे।

Age Limit for Rajasthan Anganwadi Vacancy 2022 :-

Rajasthan Anganwadi Vacancy 2022 के लिए आवेदन करने हेतु महिला अभ्यर्थियों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 40 वर्ष हो सकती है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु गणना 22 मार्च 2022 को आधार मानकर की जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, तलाकशुदा व विधवा महिला अभ्यर्थियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट का प्रावधान भी रखा गया है।

Important Documents for Rajasthan Anganwadi Bharti 2022

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता है वो निम्नानुसार है :-

  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड, आधार कार्ड
  • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र
  • अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र
  • विवाहिता, परित्याग या विधवा है तो उसका प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र

Important Link

Notification Release Date07 February 2022
Online Application Start Date07 February 2022
Online Application Last Date10 March 2022
Official NotificationClick Here
Join TelegramClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *