PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status List कैसे चेक करें ?
PM किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत छोटे और सीमान्त किसानो को आर्थिक सहायता देने के मकसद से सालाना 6000 रूपये सरकार के द्वारा किसानो के खातों में डाले जाते है। हमारा यहाँ छोटे व सीमान्त किसानो से आस्य उन किसानो से है जिनके पास 2 हेक्टेयर या इस से कम की ज़मीन है। जो किसान 2 हेक्टेयर या इस से कम की ज़मीन पर खेती कर रहे है उनके लिए PM नरेंद्र मोदी के द्वारा सम्पूर्ण भारत के किसानो के लिए चलाई गई एक बहुमूल्य स्कीम है। इस से इन छोटे व सीमांत किसानो को उनके आर्थिक कार्यो के लिए कुछ हद मदद मिलती है।
इस PM Kisan Samman Nidhi Yojana के अंतर्गत भारतवर्ष के छोटे व सीमान्त किसानो को प्रत्येक वर्ष 6000/- रूपये की आर्थिक मदद की जाती है। ये रूपये प्रत्येक किसान को साल में 3 किस्तों में मिलते है। यही की प्रत्येक 4 माह बाद किसानो के बैंक अकाउंट में 2000/- रूपये की किसत आ जाती है। इस योजना के अंतर्गत पहली क़िस्त मार्च-अप्रैल माह में, दूसरी किस्त जुलाई-अगस्त माह में और तीसरी किस्त दिसंबर में किसानो के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट ट्रांसफर कर दी जाती है। इसके लिए किसानो को किसी के पास जाने या सरकारी दफ्तरों के चाकर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।
इस आर्टिकल में हम यह जानेंगे की इस PM kisan Samman Nidhi Yojana के अंतर्गत आने वाली इन 2000/- रूपये की 3 किस्तों का Status किसान आसानी से कैसे चेक कर सकते है। आपको अपनी क़िस्त का स्टेटस चेक करने के लिए कही जाने की जरूरत नहीं है बल्कि आप घर बैठे ही आसानी से अपनी क़िस्त का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते है। इसके लिए हमारे द्वारा इस आर्टिकल के अंत में स्टेटस चेक करने का डायरेक्ट लिंक दिया गया है। जिसपर क्लिक करके आप अपना स्टेटस आसानी से चेक कर सकते है।
Contents
PM Kisan Samman Nidhi Yojana के कुछ आंकड़े
PM Kisan Samman Nidhi Yojana भारत सरकार के द्वारा सम्पूर्ण भारत में 01 दिसंबर 2018 में लागु कर दी गई थी। इस योजना के तहत छोटे व सीमान्त किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस अनुमान के मुताबिक सम्पूर्ण भारत में लगभग 10 करोड़ किसानो के खातों में इस योजना के राशि जमा करवाई जा रही है। भारत सरकार के द्वारा इस आंकड़े को दोगुना करने की भी कोशिश की जा रही है। इस योजना के तहत 01 जनवरी 2022 को नए साल के अवसर पर प्रधान मंत्री के द्वारा इस योजना के अंतर्गत किसानो के खातों में 2000/- रूपये की 10वीं क़िस्त जमा करवाने की घोषणा की गई थी।
इस क़िस्त के तहत केंद्र सरकार ने PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत बीते 1 जनवरी 2022 को नए साल के मौके पर देशभर में 10.09 करोड़ लाभार्थी किसानों के बैंक अकाउंट में 20900 करोड़ रुपए की रकम ट्रांसफर की थी।
- इस योजना के अंतर्गत लगभग 10.09 करोड़ किसानों को इसका लाभ मिलता है।
- अब तक इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार के द्वारा इस देशभर के छोटे व सीमान्त किसानों के बैंक खातों में अबतक लगभग 1.8 लाख करोड़ रुपये भेज चुकी हैं।
- इस साल PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत 10वीं क़िस्त जमा करवाई गई है जिसमे कुल 20900 करोड़ रूपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किये गए है।
- 10वीं क़िस्त सभी किसानों के खातों में 31 मार्च तक जमा जो जाएगी। क़िस्त जमा होने की यह प्रक्रिया 31 मार्च तक चलेगी।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana की क़िस्त कब आएगी?
इस वर्ष 01 जनवरी 2022 के दिन नए साल के अवसर पर PM नरेंद्र मोदी के द्वारा इस योजना की 10वीं क़िस्त किसानों के खातों में डलवाने की घोषणा की गई थी। घोषणा के पश्चात से ही किसानों के खातों में पैसे आने शुरू हो गए है। इस योजन के तहत सम्पूर्ण भारतवर्ष में कुल 10.09 करोड़ किसानों के खातों में पैसे जाने है। लाभार्थियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से किस प्रक्रिया को एक साथ सम्पन्न करना संभव नहीं है।
इसी वजह से किसानों के खातों में क़िस्त जमा करवाने का यह कार्य एक साथ न होकर अलग अलग चरणों में होती है। इस प्रक्रिया के अधीन अलग अलग किसानों को अलग अलग समय पर क़िस्त प्रदान की जाती है। अभी तक 10वीं क़िस्त की प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया 31 मार्च 2022 तक पूर्ण हो जाएगी। 31 मार्च 2022 तक सभी किसानों के खातों में पैसे जमा हो जायेंगे।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana List कैसे Check करे?
PM Kisan Samman Nidhi Yojana की Beneficiary List देख कर आप यहाँ पता लगा सकते है की आप इस योजना के लिए लाभार्थी है या नहीं। यदि इस योजना की Beneficiary List में आपका नाम है तो आप को सरकार के द्वारा PM Kisan Samman Nidhi Yojana के अंतर्गत इस साल दी जाने वाली 10वीं क़िस्त मिली पायेगी। PM Kisan Samman Nidhi Yojana Beneficiary List चेक करने के लिए के लिए आप निचे दिए गए निर्देशों का अनुसरण कर आसानी से अपना Naam Beneficiary list में देख सकते है।
- सर्वप्रथम आपको PM किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद इस वेबसाइट के होमपेज पर आपको Farmer Corner में आपको “Beneficiary List” नाम से एक ऑप्शन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करे।
- Beneficiary list पर क्लिक करने पर एक नया वेबपेज ओपन होगा। इसमें आपको अपना स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, Sub-डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक, Village आदि का चयन करके “Get Report” Button पर click करना होगा।
- आपके समक्ष एक लिस्ट ओपन हो जाएगी इस लिस्ट में आप अपना नाम ढूंढ सकते हो।
इसके इलावा आप डायरेक्ट Beneficiary List वाले पेज पर जाने के लिए आप निचे दिए लिंक पर क्लिक करके आसानी से अपने स्थान की Beneficiary List देख सकते हो :-
Click Here to Check Beneficiary List
PM Kisan Samman Nidhi Yojana का Beneficiary Status कैसे Check करे?
PM Kisan Samman Nidhi Yojana के अंतर्गत भारत सरकार के द्वारा इस साल 10वीं क़िस्त किसानों के खातों में जमा करवाई जा रही है। यह प्रक्रिया 31 मार्च तक सम्पन्न हो जाएगी। इस प्रक्रिया के अधीन अभी तक काफी ऐसे किसान है जिनके खाते में अभी तक 10वीं क़िस्त जमा नहीं हुई है। जो भी किसान इस PM Kisan Samman Nidhi Yojana का Beneficiary Status चेक करना चाहते है वो निचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर आसानी से अपना स्टेटस चेक कर सकते है।
- सर्वप्रथम आपको PM किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद इस वेबसाइट के होमपेज पर आपको Farmer Corner में आपको “Beneficiary Status” नाम से एक ऑप्शन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करे।
- Beneficiary Status पर क्लिक करने पर एक नया वेबपेज ओपन होगा। इसमें अपने आधार कार्ड नंबर या फिर अकाउंट नंबर के माध्यम से अपना स्टेटस चेक कर सकते है। आप दोनों विकल्पों में से एक का चयन कर अपने नंबर डाल कर “Get Data” Button पर click करना होगा।
- आपके समक्ष आपके खाते सम्बन्धी सम्पूर्ण जानकारी आ जाएगी। किसी समय व कौन सी क़िस्त जमा हुई है। कौनसी क़िस्त fail हो गई है इत्यादि की सम्पूर्ण जानकारी आपको इस से मिल जाएगी।
इसके इलावा आप डायरेक्ट Beneficiary Status वाले पेज पर जाने के लिए आप निचे दिए लिंक पर क्लिक करके आसानी से अपने स्थान की Beneficiary Status Check कर सकते हो :-