Pasudhan Sahayak Bharti 2022, LiveStock Assistant Vacancy 2022 :- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर के द्वारा राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 का आधिकारिक नोटिफिकेशन अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। राजस्थान पशुधन सहायक के 1136 रिक्त पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत गैर अनुसूचित क्षेत्र के 981 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 155 पदों पर भर्ती करवाई जाएगी और इसके लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 मार्च 2022 से 17 अप्रैल 2022 तक चलेगी, जिसमे अभ्यर्थी SSO ID के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 के लिए योग्यता आयु सीमा एप्लीकेशन की संपूर्ण जानकारी हमारे द्वारा इस आर्टिकल में नीचे दी गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ ले, जिसका डाउनलोड लिंक हमारे द्वारा आर्टिकल में निचे दिया गया है।
Contents
Pasudhan Sahayak Bharti 2022 Overview
संस्था | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर |
पद का नाम | पशुधन सहायक |
पदों की संख्या | 1136 |
नोटिफिकेशन जारी करने की तिथि | 11 मार्च 2022 |
जगह | राजस्थान |
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 19 मार्च 2022 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 17 अप्रैल 2022 |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
वेतनमान | 26300-85500/- |
आधिकारिक वेबसाइट | www.rsmssb.rajasthan.gov.in |
Post Details for Pasudhan Sahayak Vacancy 2022
Pasudhan Sahayak Bharti 2022 के अंतर्गत कुल 1136 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन होना है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो रही है। इन कुल पदों का वर्गवार आरक्षण निम्नानुसार है :-
गैर अनुसूचित क्षेत्र
श्रेणी | पदों की संख्या |
सामान्य | 350 |
अनुसूचित जाति | 151 |
अनुसूचित जनजाति | 114 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 199 |
अति पिछड़ा वर्ग | 47 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 95 |
बारां ज़िले की सहरिया आदिम जाति | 25 |
कुल | 981 |
अनुसूचित क्षेत्र
श्रेणी | पदों की संख्या |
सामान्य | 79 |
अनुसूचित जाति | 07 |
अनुसूचित जनजाति | 69 |
कुल | 155 |
Pasudhan Sahayak Bharti 2022 Salary
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर के द्वारा पशुधन सहायक पदों के लिए भर्ती करवाई जा रही है। इन पदों के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यथी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। किसी भी भर्ती के लिए आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी के मन ये प्रश्न जरूर आता है की आवेदन करने जा रही पद के लिए क्या वेतन रहेगा और ग्रेड पे क्या मिलेगा? पशुधन सहायक पद के लिए वेतनमान निम्नानुसार है :-
- राज्य सरकार द्वारा देय सातवें वेतनमान के अनुसार पशुधन सहायक पद हेतु पे मैट्रिक्स लेवल 8 एवं वेतनमान 26300-85500/- निर्धारित किया गया है। परिवीक्षा काल में मासिक नियत पारिश्रामिक राज्य सरकार के आदेशानुसार देय होगा।
Eligibility & Qualification for Livestock Assistant Vacancy 202
Education Qualification
RSMSSB Pashudhan Sahayak Recruitment 2022 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होनी अनिवार्य है :-
- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान या बागवानी (कृषि), पशुपालन और जीव विज्ञान के साथ वरिष्ठ माध्यमिक या इसके समकक्ष तथा राजस्थान सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से पशुधन सहायक का एक वर्ष / दो वर्ष का प्रशिक्षण।
- इसके साथ अभ्यर्थी के पास देवनागरी लिपि और राजस्थानी बोलियों में से किसी एक में लिखी गई हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान भी होना चाहिए।
Age Limit Rajasthan Pashudhan Sahayak Recruitment 2022
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष हो सकती है इसके इलावा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट का प्रावधान रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए इस भर्ती के लिए RSMSSB के द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना को एक बार अवश्य पढ़े।
Form Fee for Rajasthan Pashudhan Sahayak Vacancy 2022
- सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुल्क: 450 रुपए
- राजस्थान के नॉन क्रीमलेयर श्रेणी के OBC/MBC और EWS के आवेदक हेतु: 350 रुपए
- समस्त विशेष योग्यजन एवं राज्य के SC/ST के आवेदन हेतु : 250 रुपए
- सभी वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है, के लिए अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के समान ही परीक्षा शुल्क 250 रुपए देय होगा
Important Link
Notification | Download Official Notification |
Apply Now | Apply for Pashudhan Sahayak |
Telegram | Join our Telegram Channel |
Official Website | RSMSSB Official Website |
Frequently Asked Questions (FAQ’s)
(Q.1) Pasudhan Sahayak Bharti 2022 आवेदन भरने की अंतिम तिथि क्या है?
Ans. Rajasthan Pasudhan Sahayak Bharti 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2022 है।
(Q.2) Rajasthan Pasudhan Sahayak Bharti 2022 के लिए आवेदन कहाँ से करना है?
Ans. Rajasthan Pasudhan Sahayak Bharti 2022 के लिए आवेदन SSO ID के माध्यम से किया जायेगा।