Advertisements
how to vote #India Election, how to vote#India

How to Vote #India 2022 | भारत में होने वाले चुनावों में वोट कैसे करे?

Advertisements

How to Vote #India Election? किसी भी लोकतंत्र देश का सबसे बड़ा त्यौहार चुनाव होते है। लोकतंत्र प्रणाली की प्रमुख विशेषता यही है की वह आम लोगो को Vote का अधिकार प्रदान करती है। किसी देश की जनता मतदान के आधार पर देश की सरकार का चयन कर सकती है। यदि किसी देश के आम लोग अपनी मर्ज़ी से चुनावों में मतदान नहीं कर सकते तो उस देश को लोकतांत्रिक देश नहीं माना जा सकता।

भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहाँ पर तकरीबन हर समय अलग अलग राज्यों में चुनाव होते रहते है। इस समय भारत के जनसँख्या के आधार पर सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव चल रहे है। इन विधानसभा चुनावों से यहाँ निर्धारित होगा की अगले 5 सालों के लिए उत्तर प्रदेश की कमान किस राजनीतिक पार्टी के हाथों में जाएगी और कौन उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री होगा। उत्तर प्रदेश के चुनावों के साथ साथ भारत के पंजाब राज्य में भी विधानसभा चुनाव हो रहे है।

भारत में चुनावों को निष्पक्ष रूप से करवाने के लिए भारत के संविधान के आधार पर भारतीय चुनाव आयोग (Indian Election Commission) का गठन किया गया है। जो की एक स्वतंत्र प्रणाली है। चुनाव आयोग के द्वारा ही भारत में समस्त प्रकार के चुनाव करवाए जाते है। Election Commission के द्वारा ही भारत में रह रहे नागरिकों पहचान पत्र (Voter ID) जारी की जाती है, जिसकी सहायता से आम जन अपना Vote चुनावों में दे सकते है।

How to Vote#India (Indian Elections)

मतदान करने के लिए सबसे बड़ी जो शर्त है वो है की व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 18 वर्ष या उस से अधिक उम्र वाले व्यक्ति ही Voter ID (पहचान पत्र) के लिए आवेदन कर सकते है। सबसे पहले यदि कोई व्यक्ति भारत में होने वाले चुनावों में मतदान करना चाहता है तो उसके पास Voter ID होनी अनिवार्य है।

Advertisements

बिना Voter ID के कोई भी व्यक्ति होने वाले चुनावों में अपना मतदान (Vote) नहीं डाल सकता है। यदि आपकी Voter ID (पहचान पत्र) बनी हुई है तो दूसरा चरण यह है की आपका नाम Election Commission के द्वारा चुनावों के लिए जारी होने वाली मतदान सूचि में नाम सम्मलित होना चाहिए। यदि आपका नाम चुनाव आयोग के द्वारा जारी होने वाली इस मतदान सूचि में नाम सम्मलित नहीं है तो भी आप अपना Vote नहीं डाल सकते हो।

मतदाता मतदान सूचि के बारे में, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के बारे में, चुनाव तारीखों के बारे में व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी चुनाव केंद्रों से आसानी से प्राप्त कर सकते है।

How to vote #India: मतदान केंद्र की प्रक्रिया?

  • मतदान करने के लिए मतदाता को निर्धारित मतदान केंद्र पर जाना होगा।
  • मतदान केंद्र अधिकारी मतदाता का नाम मतदान सूचि में जाँच करेगा व मतदाता की Voter ID भी चेक करेगा।
  • दूसरा मतदान अधिकारी आपकी उंगली पर स्याही लगाएगा, आपको एक पर्ची देगा और एक रजिस्टर पर आपके हस्ताक्षर लेगा (फॉर्म 17ए)
  • आपको तीसरे मतदान अधिकारी को पर्ची जमा करनी होगी और अपनी स्याही वाली उंगली दिखानी होगी और फिर मतदान केंद्र की ओर बढ़ना होगा।
  • इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर अपनी पसंद के उम्मीदवार के चुनाव चिन्ह के सामने वाले बैलेट बटन को दबाकर अपना वोट रिकॉर्ड करें; आपको एक बीप की आवाज सुनाई देगी।
  • वीवीपीएटी मशीन की पारदर्शी विंडो में दिखाई देने वाली पर्ची को चेक करें। सीलबंद वीवीपीएटी बॉक्स में गिरने से पहले उम्मीदवार के सीरियल नंबर, नाम और प्रतीक के साथ पर्ची 7 सेकंड के लिए दिखाई देगी।
  • यदि आप किसी उम्मीदवार को पसंद नहीं करते हैं, तो आप नोटा, उपरोक्त में से कोई नहीं दबा सकते हैं; यह ईवीएम का आखिरी बटन है।

अधिक जानकारी के लिए आप इस http://ecisveep.nic.in/ वेबसाइट पर जा सकते हो। यहाँ आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Check out this Article :- Mukhymantri digital seva Yojana 2022Indian Navy SSC Officer Syllabus

Frequently Asked Questions (FAQ’s)

(Q.1) How to Vote #India?
Ans.
To cast vote in India, the age of the voter should be more than 18 years and he should have Voter ID and his name must be included in the voter list.

(Q.2) How to register to vote #India?
Ans. The person must be a citizen of India to apply for the vote. His age should be more than 18 years. One has to fill Form 6 to apply for vote. For more information visit https://eci.gov.in.

(Q.3) How to vote #India online?
Ans.
 You can not vote online in India.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *