BSSC Recruitment 2022 :- बिहार कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। BSSC के द्वारा स्नातक स्तरीय रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु 06 अप्रैल 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना (Notification) जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार BSSC दे द्वारा विभिन्न रिक्त पदों के लिए कुल 2187 रिक्त पदों पर भर्ती करवाई जाएगी। इन पदों के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया BSSC के द्वारा 14 अप्रैल 2022 से शुरू की जाएगी। इसके इलावा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 17 मई 2022 निर्धारित की गई है।
जो भी अभ्यर्थी इन पदों के लिए अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहता है और इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना का इच्छुक है वो पहले विभिन्न पदों के लिए जरूरी योग्यता व पात्रता की जाँच अवश्य कर लेवे। हमारे द्वारा इस आर्टिकल में BSSC Recruitment 2022 Graduation Level Vacancies के बारे में समस्त जानकारी प्रदान की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़े। इसके इलावा बिहार कर्मचारी चयन आयोग (Bihar Staff Selection Board) के द्वारा BSSC Recruitment 2022 के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन का डाउनलोड लिंक भी हमारे द्वारा इस आर्टिकल के अंत में दिया गया है। जिसे अभ्यर्थी दिए गए लिंक पर क्लिक करके आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
Contents
BSSC Recruitment 2022 Overview | Bihar BSSC Graduate Level Recruitment 2022
प्राधिकारी | बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) |
पदों का नाम |
|
कुल रिक्त पदों की संख्या | 2187 पद |
जगह | बिहार |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
नोटिफिकेशन जारी करने की तिथि | 06 अप्रैल 2022 |
नोटिफिकेशन संख्या | 01/22 |
आवेदन की तिथि | 14 अप्रैल 2022 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 17 मई 2022 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.bssc.bihar.gov.in |
Previous Articles :-
Post Details :-
Bihar Staff Board के द्वारा BSSC Recruitment 2022 के अंतर्गत कुल 2187 रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन विभिन्न कुल रिक्त पदों में 880 पद अनारक्षित श्रेणी के अंतर्गत आते है। BSSC Recruitment 2022 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदों का वर्गीकरण निम्नानुसार है :-
Post Name | No. of Vacancies |
सचिवालय सहायक | 1360 |
मलेरिया निरीक्षक | 74 |
डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड C | 02 |
अंकेक्षक | 626 |
योजना सहायक | 125 |
कुल | 2187 |
BSSC Recruitment 2022 Salary
इस भर्ती के लिए विभिन्न पदों के लिए अलग अलग वेतन निर्धारित किया गया है। विभिन्न पदों के लिए विभिन्न वेतनमान निम्नानुसार है:-
- सचिवालय सहायक :- Pay Level 07 ; Pay Band-2 Rs. 9300-34800/-; मूल वेतन. रु. 44,900/- ; ग्रेड पे. रु. 4600/-
- मलेरिया निरीक्षक :- 5200-20200 with grade pay of 2400
- योजना सहायक :-
- अंकेक्षक :- Pay Level 05, Pay Scale 5200-20200, Grade Pay 2800/-
- डाटा एंट्री ऑपरेटर :- Rs.18000-40000/-
Eligibility & Qualification
Age Limit :-
BSSC Recruitment 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। बिहार कर्मचारी चयन बोर्ड (BSSB) के द्वारा होने वाली इस भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2021 को आधार मानकर की जाएगी। इसके इलावा OBC व सामान्य महिला अभ्यर्थियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 03 वर्ष की छूट का प्रावधान रखा गया है। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट का प्रावधान रखा गया है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार BSSC Recruitment 2022 के लिए जारी किये गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य देख लेवे। जिसका डाउनलोड लिंक हमारे द्वारा इस आर्टिकल के अंत में दिया गया है।
Education Qualification :-
BSSC Recruitment 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है।
Form Fee
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। बिहार कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा BSSC Recruitment 2022 के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क निम्नानुसार है:-
- General / OBC / EWS : 540/-
- SC / ST / PH : 135/-
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन तौर पर ही मान्य होगा। किसी भी प्रकार से ऑफलाइन किये आवेदन शुल्क मान्य नहीं होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान आवेदनकर्ता Debit Card / Credit Card / Net Banking के माध्यम से ऑनलाइन करवा सकता है।
How to Apply for BSSC Recruitment 2022
- इस भर्ती केलिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सर्वप्रथम बिहार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bssc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- अभ्यर्थी को बीएसएससी तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा विभिन्न पद भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक दिखाई देगा इस पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने पर आवेदन फॉर्म ओपन होगा। इस आवेदन फॉर्म में उम्मीदवारों को सम्पूर्ण जानकारी भर्ती होगी और मांगे गए जरूरी समस्त दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करते ही अभ्यर्थी का आवेदनफोर्म सबमिट हो जायेगा। अभ्यर्थी इस आवेदन फॉर्म को भविष्य के लिए डाउनलोड करके भी रख सकता है।
Important Link
Notification | Download Official Notification |
Apply Now | Link Activate on 14 April 2022 |
Telegram | Join us on Telegram |
Official Website | Visit official website of BSSC |
Frequently Asked Questions (FAQ’s)
(Q.1) BSSC Recruitment 2022 आवेदन भरने की अंतिम तिथि क्या है?
Ans. BSSC Recruitment 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई 2022 है।
(Q.2) BSSC Recruitment 2022 के लिए आवेदन कहाँ से करना है?
Ans. BSSC Recruitment 2022 के लिए आवेदन BSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जायेगा।