Advertisements

ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें व ई श्रमिक कार्ड के फायदे 2022

Advertisements

इस आर्टिकल में हम ये जानेंगे की ई श्रम पोर्टल और ई श्रमिक कार्ड क्या है और इसके क्या फायदे है। E-Shramik Card के लिए ऑनलाइन कैसे रजिस्ट्रेशन कैसे करना है और कहाँ से करना है? हमारे द्वारा ये पूरा प्रयत्न किया जायेगा की ई श्रम कार्ड से जुडी सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाये। ई श्रमिक कार्ड से जुडी समस्त जानकारी पाने के लिए इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़े।

ई श्रमिक कार्ड के फायदे 2022

Contents

ई-श्रम कार्ड क्या है?

E-Shram कार्ड भारत सरकार के द्वारा जारी किये जाने वाला एक कार्ड है, जो की असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे असंगठित श्रमिकों को प्रदान किया जाता है। इसके माध्यम से भारत सरकार का ये उद्देश्य है की वह असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रर्मिको को सामाजिक सुरक्षा व उनके कल्याण को बढ़ावा दे सके। ई-श्रम कार्ड के माध्यम से असंगठित श्रमिको को वे सभी सामाजिक सुरक्षा व फायदे प्रदान करने की कोशिश की जाएगी जो की संगठित श्रमिको को प्राप्त होती है। ई श्रम कार्ड बनाने के लिए श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा वर्ष 2021 में शुरू किये गए E-Shram पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.eshram.gov.in पर जाना होगा तथा ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Advertisements

ई श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद श्रमिक को उसका ई-श्रमिक कार्ड मिल जायेगा। हर व्यक्ति के लिए अलग अलग ई-श्रम कार्ड UAN नंबर जारी किये जाते है। ई-श्रम कार्ड UAN नंबर 12 डिजिट का होता है। ई श्रम कार्ड के माध्यम से श्रमिक कई योजनाओं का लाभ लेने का पात्र बन जाता है और भारत सरकार के द्वारा भविष्य में भी श्रमिको के लिए कई योजनाओं का शुभारम्भ किया जायेगा जिसका भी फायदा असंगठित श्रमिको प्राप्त कर पाएंगे।

ई श्रम कार्ड का उद्देश्य

श्रम व रोजगार मंत्रालय भारत का सबसे महत्वपूर्ण व पुराना मंत्रालय है। श्रम व रोजगार मंत्रालय व भारत सरकार के द्वारा समय समय पर भारत के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देना व श्रमिको को आर्थिक सहायता देने के लिए बहुत सी योजनाए बनाई जाती है और इसी दिशा में E-Shram पोर्टल व E-Shram Card एक नया कदम है। इसके माध्यम से भारत सरकार के द्वारा समस्त असंगठित कामगारों/श्रमिको का ऑनलाइन डेटाबेस तैयार करना है ताकि उन्हें भारत सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके जो की अब तक इन श्रमिको को प्राप्त नहीं हो पा रहा था।

ई श्रम कार्ड के माध्यम से असंगठित श्रमिक (ऐसे श्रमिक जो गृह-आधारित कामगार, स्व-नियोजित कामगार या असंगठित क्षेत्र में वेतन पर कार्य कर रहे है और ईएसआईसी या ईपीएफओ के सदस्य नहीं है) एक E-Shram UAN नंबर प्रदान किया जायेगा, जिसे आधार व बैंक कहते से भी लिंक किया जायेगा। इस से श्रमिको को ये फायदा होगा की भारत सरकार व अन्य मंत्रालयों द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं व अन्य आर्थिक सहायता योजनाओं का सीधा फायदा श्रमिक के बैंक खाते में आ सकेगा।

E-Shram Portal के माध्यम से भारत सरकार के द्वारा व अन्य मंत्रालयों के द्वारा श्रमिको के लिए चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार की योजनाओं का एकीकरण करना तथा इन योजनाओं के लिए असंगठित क्षेत्र के श्रमिको का डाटा साँझा कर उन्हें सीधा लाभ पहुंचाया जा सके। इस से प्रवासी कामगारों की स्थिति और वर्तमान पता और औपचारिक क्षेत्र से अनौपचारिक क्षेत्र और इसके विलोमत: उनकी आवाजाही का पता लगाया जा सकेगा। 

ई श्रम पोर्टल क्या है?

ई श्रम पोर्टल क्या है?श्रम और रोजगार मंत्रालय व भारत सरकार के द्वारा असंगठित कामगारों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के लिए वर्ष 2021 में ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की गई, जिसे भारतवर्ष के समस्त श्रमिको के आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.eshram.gov.in है। E-Shram Portal एक ऐसा ऑनलाइन Database होगा जिसके माध्यम से असंगठित श्रमिकों की मुलभुत जानकारी जैसे की नाम, व्यवसाय, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल स्वरूप और परिवार इत्यादि संगठित की जाएगी, जिसका उपयोग श्रमिकों रोजगार क्षमता का इष्टतम इस्तेमाल करने के लिए व उन्हें सामाजिक आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया जायेगा। यह अपने आप में एक ऐसा पहला राष्ट्रीय डेटाबेस है जिसके माध्यम से प्रवासी व सन्निर्माण श्रमिकों, गिग और प्लेटफॉर्म कामगारों आदि सहित असंगठित कामगारों का समस्त डाटा आधार से जोड़ा जायेगा।

ई श्रमिक कार्ड के फायदे 2022

E-Shramik Card भारत व श्रम मंत्रालय के द्वारा उठाया गया एक नया कदम कदम है। इसके माध्यम से प्रवासी व सन्निर्माण श्रमिकों, गिग और प्लेटफॉर्म कामगारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जायेगा। ई श्रमिक कार्ड के माध्यम से श्रमिको को मिलने वाले विभिन्न फायदे निम्नानुसार है :-

  1. पहले असंगठित श्रमिक भारत सरकार के द्वारा आने वाली महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनायें से वंचित हो जाते थे, अब ई श्रमिक के माध्यम से असंगठित श्रमिकों को इन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल पायेगा।
  2. संगठित श्रमिकों को ESIC का लाभ प्राप्त होता है परन्तु असंगठित कामगार इस लाभ से वंचित होते थे। परन्तु अब असंगठित श्रमिक को दुर्घटना से बचने के लिए 2 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा का फायदा भी दिया जायेगा।
  3. असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कमचारियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए भारत सरकार के द्वारा E-Shram Card के माध्यम से पेंशन योजना भी चलाई जाएगी।
  4. श्रमिकों व उनके परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए इलाज के लिए भी आर्थिक मदद दी जाएगी।
  5. बच्चो की पढ़ाई, मकान निर्माण व अन्य मुलभुत अधिकारों के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
  6. केंद्र व राज्यों के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं का फायदा सीधे श्रमिकों को अपने बैंक खाते में मिल पायेगा। इसके लिए श्रमिकों को भागदौड़ करने की आवश्यकता नहीं होगी।

ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व आवश्यक दस्तावेज

ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

E-Shramik Card बनाना बहुत ही आसान है। व्यक्ति घर बैठे मोबाइल के माध्यम से भी ई श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए व्यक्ति के पास कुछ महत्वूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक है। हमारे द्वारा इस आर्टिकल में नीचे ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करना है और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी समस्त दस्तावेज की जानकारी दी गई है। आप नीचे लिखे निर्देशों का अनुसरण कर आसनी से ई श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज

E Shram Card के लिए ऑनलाइन पंजीकरण हेतु श्रमिक के पास जिन महत्वपूर्ण दस्तावेजों का होना आवश्यक है वो निम्नानुसार है :-

  • आधार कार्ड
  • पेन कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर

ई श्रमिक कार्ड हेतु आवश्यक पात्रता

ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण हेतु व्यक्ति भारत का नागरिक होना जरूरी है। व्यक्ति का आधार कार्ड बना हुआ होना चाहिए तथा आधार कार्ड मोबाइल से लिंक होना चाहिए। व्यक्ति की आयु 16 वर्ष से 59 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए व्यक्ति E Shram Portal पर जा सकता है।

ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

ई श्रम कार्ड भारत सरकार के द्वारा श्रमिकों के हितों व सामाजिक सुरक्षा प्रदान कारण के लिए जारी किया जा रहा एक विशेष कार्ड है। ई श्रमिक कार्ड के लिए व्यक्ति घर बैठे मोबाइल के माध्यम से भी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकता है। व्यक्ति नीचे लिखे गए निर्देशों का अनुसरण कर आसानी से ई श्रमिक कार्ड के लिए मोबाइल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकता है। ई श्रमिक कार्ड बनने की प्रक्रिया निम्नानुसार है:-

  • आपको सर्वप्रथम भारत सरकार द्वारा निर्मित ई श्रम पोर्टल पर जाना होगा। ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.eshram.gov.in है।
  • ई श्रम पोर्टल की वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Register on e-Shram” नाम से ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।
  • लिंक पर क्लिक करते ही Self Registration का एक नया वेबपेज ओपन होगा। इस वेबपेज में आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर व Captcha डाल कर EPFO, ESIC आदि के विकल्प चयन करके Send OTP बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उस OTP डाल कर सबमिट बटन पर क्लिक करे।
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई समस्त व्यक्तिगत जानकारी सही सही भरें, जिसमें आपक अपना नाम, पत्ता, वेतन, उम्र दर्ज करनी होगी।
  • पंजीकरण फॉर्म पूरा भर देने के पश्चात जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही ई श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का ऑनलाइन फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो जायेगा और व्यक्ति के समक्ष उसका ई श्रमिक कार्ड आ जायेगा जिसे व्यक्ति डाउनलोड कर सकता है और प्रिंट आउट भी निकल सकता है।

Important Link

e-Shram Card Online RegistrationApply for E-Shramik Card
E Shram PortalE Shram Portal Website
TelegramJoin us on Telegram
Labour DepartmentLabour Department Official Website

Frequently Asked Questions (FAQ’s)

(Q.1) ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से?
Ans.
ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन से बनाने के लिए आपको e-Shram पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां जाकर “Register on e-Shram” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

(Q.2) ई-श्रमिक कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है?
Ans. ई श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने हेतु आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक आदि दस्तावेज आवश्यक है।

(Q.3) श्रमिक कार्ड में कितने पैसे आएंगे?
Ans. श्रमिक कार्ड के माध्यम से श्रमिकों के खाते में 1000-1000 रूपये की दो किस्ते व कुल 2000 रूपये आएंगे।

(Q.4) ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे?
Ans. ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए ई श्रम पोर्टल पर जाना होगा। पंजीकरण करने की सम्पूर्ण जानकारी हमारे द्वारा इस आर्टिकल में विस्तारपूर्वक दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *